फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   gunfiring in wedding reception of son of cabinate minister Cabinet Minister Mahendrajit Singh Malviya in Rajasthan

राजस्थान: मंत्री के बेटे की शादी में जमकर हुआ तमंचे पर डिस्को, मेहमानों ने बंदूक से खूब किए फायर, वीडियो वायरल

Wed, 15 Dec 2021 05:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 05:38 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री मालवीया के बेटे की की शादी पूर्व की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे धनसिंह रावत की बेटी के साथ हुई है।

विज्ञापन
gunfiring in wedding reception of son of cabinate minister Cabinet Minister Mahendrajit Singh Malviya in Rajasthan
हाथ में लिए बंदूक... - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मंत्री के घर में शादी हो और रुतबे में कोई कमी रह जाए ऐसा कैसे हो सकता है। मौका राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बेटे की शादी का था, यहां जमकर हर्ष फायरिंग की गई। वहीं सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है इसमें मेहमान भी तमंचे पर डिस्को करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बांसवाड़ा में मंत्री मालवीया ने सोमवार को शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था इसमें बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान जश्न में डूबे लोगों ने बंदूक से दर्जनों राउंड फायरिंग की। कैबिनेट मंत्री मालवीया के बेटे की की शादी पूर्व की भाजपा सरकार में राज्य मंत्री रहे धनसिंह रावत की बेटी के साथ हुई है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बंदूक से किए फायर
वायरल वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि मेहमानों गोला बना कर हाथ में बंदूकें लिए डांस कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोगों ने बंदूक से फायर भी किए। वहीं कुछ लोग तालियां बजाकर भी बंदूक चलाने वालों को प्रोत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं राजनीति में कुछ भी हो सकता है ये किसी ने गलत नहीं कहा। जो पहले अलग-अलग मंचों खड़े होकर एक-दूसरे पर कटाक्ष किया करते थे वो आज आपस में समधी बन गए हैं। इलाके में दोनों के समधी बनने की चर्चा जोरों पर हैं। लेकिन विवाह समारोह में फायरिंग पर अभी तो कोई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई हैं।


क्या कहता है आर्म्स एक्ट 
कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें हर्ष फायरिंग के दौरान किसी को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आर्म्स एक्ट में संशोधन किया गया था। आर्म्स एक्ट में संशोधन के बाद केंद्र सरकार ने शादी या अन्य समारोह में किसी भी प्रकार के हथियारों से फायरिंग को बैन कर दिया था। बहुत से लाइसेंसधारी शादियों में जश्न के लिए अब भी हवा में फायर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed