फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gujjar Reservation Movement Colonel Bainsla met Chief Minister Gehlot, agreed to demands

Gujjar Reservation Movement: कर्नल बैंसला ने की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात, मांगों पर बनी सहमति

Thu, 12 Nov 2020 07:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Nov 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
Gujjar Reservation Movement Colonel Bainsla met Chief Minister Gehlot, agreed to demands
किरोड़ी सिंह बैंसला - फोटो : पीटीआई (फाइल)

आरक्षण सहित अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को यहां मंत्रिमंडलीय उप समिति के साथ बैठक हुई जिसमें छह बिंदुओं पर सहमति बन गई। इससे गुर्जरों के 11 दिन से चल रहे आंदोलन के समाप्त होने की संभावना है, हालांकि गुर्जर नेताओं के अनुसार इसका फैसला आंदोलन स्थल पर ही किया जाएगा।

विज्ञापन


समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बैठक के बाद यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। गुर्जर नेताओं का कहना है कि आंदोलन समाप्त करने का फैसला बयाना के पीलूपुरा कस्बे में जाकर किया जाएगा, जहां गुर्जर समाज के लोग आंदोलन के तहत रेल पटरियों पर बैठे हैं।
विज्ञापन



गुर्जर नेता विजय बैंसला ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, 'राज्य सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनी है। हमें भरोसा है कि सरकार समझौते पर काम करेगी। हालांकि आंदोलन समाप्त करने के बारे में फैसला पीलूपुरा में आंदोलन स्थल पर किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुर्जरों का आंदोलन बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी बयाना के पीलूपुरा के पास दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरी में बैठे हैं। इनकी मांगों में समझौते और चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार बैकलॉग रिक्तियों को अधिसूचित करना, सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में पांच प्रतिशत आरक्षण व आरक्षण को संविधान की नौंवीं अनुसूची में शामिल करवाना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed