फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Governor Satya Pal Malik Big Claim About On Post Of Vice President

Rajasthan: सत्यपाल मलिक ने किया बड़ा दावा, कहा- मुझे इशारे थे कि चुप हो जाऊं तो उप राष्ट्रपति बना देंगे

Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति पद डिजर्व करते हैं। मुझसे भी इशारे में कहा गया था कि अगर, मैं सच बोलना बंद कर दूंगा तो मुझे उप राष्ट्रपति बना देंगे, लेकिन मैंने मना कर दिया। मलिक ने कहा, मैं जो महसूस करता हूं, वही बोलता हूं।

विज्ञापन
Governor Satya Pal Malik Big Claim About On Post Of Vice President
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक। - फोटो : PTI (फाइल)

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इस बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, मुझे इशारे थे कि अगर मैं चुप हो जाऊं तो उप राष्ट्रपति बना देंगे। ऐसा नहीं कर सकता, इसलिए मैंने मना कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक राजस्थान दौरे पर आए हुए हैं। वह शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के बगड़ इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने उप राष्ट्रपति पद को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति पद डिजर्व करते हैं। मुझसे भी इशारे में कहा गया था कि अगर, मैं सच बोलना बंद कर दूंगा तो मुझे उप राष्ट्रपति बना देंगे, लेकिन मैंने मना कर दिया। मलिक ने कहा, मैं जो महसूस करता हूं, वही बोलता हूं। सच बोलने के लिए जो भी छोड़ना पडे़गा, छोड़ दूंगा। 
विज्ञापन


सत्यपाल मलिक ने ईडी, आईटी और सीबीआई की छापामार कार्रवाई को लेकर भी बड़ी बात की। उन्होंने कहा, भाजपा में ऐसे कई लोग हैं जिनके यहां जांच एजेंसियों का छापा पड़ जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे जांच एजेंसियों को लेकर देश में अलग तरह माहौल बन गया है। सरकार को अपने लोगों के यहां भी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, अपनी पार्टी के लिए युवा काम कर रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में वह पैदल चल रहा है। आज के समय में ऐसा कौन करता है। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा यह तो समय आने पर जनता ही बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed