{"_id":"64e880a2533b10089807b496","slug":"government-will-give-one-crore-to-family-of-deceased-constable-prahlad-says-cm-ashok-gehlot-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांस्टेबल प्रहलाद के परिजनों को एक करोड़ देगी सरकार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, CM गहलोत बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांस्टेबल प्रहलाद के परिजनों को एक करोड़ देगी सरकार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, CM गहलोत बोले
Fri, 25 Aug 2023 03:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Aug 2023 03:51 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा कि मृतक कांस्टेबल के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति और एमआईजी श्रेणी का घर भी दिया जाएगा। साथ ही हत्या कांड में शामिल बदमाशों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा। उन्हें जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाएंगे।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने की घोषणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की दौसा पुलिस के कांस्टेबल प्रहलाद को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी। घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह राजावत की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएम अशोक गहलोत ने मृतक कांस्टेबल के परिजनों को 1 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
साथ ही मृतक के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। गहलोत ने मृतक के परिजनों को एमआईजी श्रेणी का घर देने की भी घोषणा की है। साथ ही हत्या कांड में शामिल बदमाशों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकर जिले के नीमकाथाना का रहने वाला था सिपाही प्रहलाद सिंह राजावत
प्रहलाद सिंह राजावत मूलतः सीकर जिले के नीमकाथाना का रहने वाला थे । राजावत दौसा के सदर थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात होने के साथ डीएसटी का हिस्सा रहे। दौसा पुलिस के जवान प्रहलाद सिंह की मौत की खबर सुन पुलिस महकमे में शोक की लहर है। कॉन्स्टेबल प्रहलाद 2008 में पुलिस में भर्ती हुए थे। प्रहलाद का जन्म 10 जुलाई 1989 को हुआ था। वह 12 मई 2021 से लगातार DST टीम का हिस्सा रहे। प्रहलाद सिंह राजावत का ननिहाल और ससुराल दौसा जिले में ही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम एसएमएस अस्पताल में भर्ती प्रहलाद सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद प्रहलाद सिंह राजावत दुनिया को अलविदा कह गए। आज यह खबर सुनकर उनके परिजनों और पुलिस विभाग में शोक छा गया।