फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Government teacher took minor hostage did obscene act in Banswara

Rajasthan: सरकारी शिक्षक ने नाबालिग को बंधक बना की अश्लील हरकत, लोगों का शोर सुनकर पीछे के दरवाजे से भागा

Mon, 12 Sep 2022 02:23 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Sep 2022 02:23 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि शिक्षक ने नाबालिग के भाइयों को बाहर भेज दिया। फिर खुद लड़की के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Government teacher took minor hostage did obscene act in Banswara
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बासंवाड़ा में एक सरकारी स्कूल शिक्षक पर लड़की को बंधक बना अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। शिक्षक ने एक मकान के कमरे में 12 साल की लड़की और खुद को बंद कर लिया। कमरे के बाहर खड़े लड़की के छोटे भाई रोने लगे तो मौके पर पड़ोसी जमा हो गए। आरोपी शिक्षक पीछे के दरवाजे से भाग निकला। वहीं नाबालिग ने बदहवास हालत में दरवाजा खोला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी शिक्षक ललित यादव (47) कस्बे के एक मकान में घुस गया। उसने 15 साल की लड़की के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उससे पहले शिक्षक ने चालाकी से लड़की के दो छोटे भाइयों को किताबें लाने के लिए बाहर भेज दिया। बच्चे किताबें लेकर जल्दी ही लौट आए। बच्चों ने जब दरवाजा खटखटाया तो शिक्षक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद दोनों बच्चे रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। बच्चों ने पड़ोसियों को पूरी बात बताई। लोगों की आवाज सुनकर शिक्षक फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। दूसरी ओर गांव वाले आदिवासी परंपरा के अनुसार समझौता करवाने के प्रयास में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed