फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Government Bank, Private Banks, Accounts, Trading, Bank Account, Professor, Account Holders, Pali Industrial P

Rajasthan News: 25 लाख में बेचे 50 बैंक खाते, ट्रेडिंग के नाम पर प्रोफेसर से 40 लाख ठगने पर हुआ मामला उजागर

Sun, 17 Mar 2024 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 09:05 AM IST
सार

Pali: सरकारी और प्राइवेट बैंकों में मजदूरों और गरीबों के खाते खुलवाकर उनकी डिटेल्स 50 हजार रुपये में हैकर्स को बेचे जाने के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बैंकों में मजदूरों के खाते खुलवाने के एवज में उन्हें 30 हजार रुपये देते थे और हैकर्स को खाते की जानकारी 50 हजार रुपये में बेच देते थे।

विज्ञापन
Government Bank, Private Banks, Accounts, Trading, Bank Account, Professor, Account Holders, Pali Industrial P
25 लाख में बेचे 50 बैंक खाते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

50 हजार रुपये में बैंक अकाउंट की जानकारी बेचे जाने का एक मामला पाली में उजागर हुआ है। दरअसल आरोपियों ने पाली के एक प्रोफेसर को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिये दो महीने में रुपये डबल करने का झांसा देकर एक एप पर उनसे 40 लाख रुपये की रकम निवेश करवाने के बाद रकम विड्रॉल करवाने के एवज में 10 लाख रुपयों की मांग की थी। प्रोफेसर द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर की गई कार्रवाई में ये नया मामला सामने आया। ये आरोपी गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के खाते प्राइवेट और सरकारी बैंकों में खुलवाते थे और उन्हें हैकर्स को 50 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपी इन खाताधारकों को खाता खुलवाने के एवज में 30 हजार रुपये भी देते थे। इस तरह से अब तक लगभग 50 खाते खुलवाकर आरोपी हैकर्स से 25 लाख रुपये ले चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाली औद्योगिक थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य सरकारी बैंकों समेत प्राइवेट बैंकों में गरीबों और मजदूरों के खाते खुलवाते थे और बदले में उन्हें 30 हजार रुपये देते थे। खाता खुलने के बाद आरोपी इन खातों की डिटेल्स 50 हजार रुपये में हैकर्स को बेच देते थे। खाता खुलने के बाद हैकर्स आरोपियों के माध्यम से खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करते थे ताकि खाते से संबंधित ओटीपी और अन्य डिटेल्स का प्रयोग कर सकें। हैकर्स अब तक इन खातों से तीन करोड़ रुपयों का लेनदेन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


औद्योगिक थाने की SHO पाना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी नगर, पाली के रहने वाले आरोपी श्रवण कुमार और अभिषेक एक ग्रेनाइड फैक्ट्री में काम करते थे। इस दौरान श्रवण इस तरह का काम करने वाले दिलीप सोनी नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया। उसने श्रवण को इस काम की जानकारी दी। ठगी के इस तरह के किसी मामले में दिलीप के जेल जाने के बाद श्रवण ने यह काम करना शुरू कर दिया और साथ काम करने वाले अभिषेक को भी इसमें शामिल कर लिया। दोनों आरोपियों का कहना है कि हैकर्स उनसे ऑनलाइन फर्जी नंबरों से कॉल करके बात किया करते थे। वे कौन लोग थे, इसकी कोई जानकारी आरोपियों को नहीं है। आरोपी खुलवाए गए बैंक खातों की डायरी, एटीएम और चेकबुक बस के जरिये गुजरात के सूरत की तरफ हैकर्स के पास पहुंचाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों से पाली के एक प्रोफेसर के साथ भी ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने प्रोफेसर को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिये दो महीने में रुपये डबल करने का झांसा देकर एक एप पर उनसे 40 लाख रुपये की रकम निवेश करवा दी और रकम विड्रॉल करवाने के एवज में 10 लाख रुपयों की मांग की। पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश कर इन साइबर ठगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed