फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Good news comes from delhi for state wheat farmers

राजस्थान के गेहूं किसानों के लिए आई दिल्ली से खुशखबरी

Sat, 04 Mar 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Good news comes from delhi for state wheat farmers
गेहूं खरीद

देश में इस वर्ष गेहूं की बम्पर पैदावार का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने राजस्थान, पंजाब व मध्य प्रदेश की सरकारों के साथ फूड कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया को जल्द से जल्द गेहूं की खरीद प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि आमतौर पर देशभर में गेहूं की खरीद राज्य व केन्द्र की एजेंसियां अप्रेल से प्रारंभ करती हैं। केन्द्र सरकार के इस आदेश से उन किसानों को फायदा होगा, जिनकी गेहूं की फसल लगभग तैयार है।

विज्ञापन


बंपर फसल के अनुमान के बाद एफसीआई ने भी खरीद के लक्ष्य में वृद्धि करने का निर्णय किया है। जहां पिछले वर्ष एफसीआई का गेहूं खरीद लक्ष्य 23 मिलियन टन था वहीं इस वर्ष एफसीआई ने देशभर में 33 मिलियन टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। खाद्य मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी जल्द खरीद प्रारंभ करने से सरकार इस बात की गणना भी आसानी से कर सकेगी कि इस वर्ष गेहूं की सही पैदावार कितनी हुई है और कितना गेहूं आयात करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


हालांकि इस बात की भी चिंता देखी जा रही है कि पंजाब और हरियाणा ने हाल ही में गेहूं आयात किया है, जिसका असर नई फसल की कीमत पर अवश्य पड़ेगा। गौरतलब है कि इस वर्ष गेहूं की पैदावार देशभर में करीब 96.64 मिलियन टन रहने का अनुमान हैं। जबकि पिछले सीजन में यह आकंड़ा 92.29 मिलियन टन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed