फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Give list of all bachelors I will get them all married says BJP MP Kirodi Lal Meena in Karaulis

Karauli: जितने भी कुंवारे हैं उनकी लिस्ट दो, सभी की कराऊंगा शादी; मामचारी गांव में बोले BJP सांसद किरोड़ी लाल

Tue, 04 Jul 2023 12:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Jul 2023 12:32 PM IST
सार

करौली के मामचारी गांव में भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गांव वालों से कहा कि यहां जितने भी कुंवारे हैं उनकी लिस्ट मुझे दे दो, मैं सभी की शादी करा दूंगा।

विज्ञापन
Give list of all bachelors I will get them all married says BJP MP Kirodi Lal Meena in Karaulis
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर हमला बोला। करौली जिले के मामचारी गांव में उन्होंने सरकार और मंत्री रमेश मीणा का नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक मंच नहीं है, लेकिन फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि यहां लोग लूटने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


जिसमें मंत्री के भाई, मंत्री के दामाद, मंत्री के बहनोई, मंत्री की बहन सब के सब लूटने में लगे हुए हैं। इन्होंने पूरे राजस्थान को लूट लिया। राजस्थान में जितनी भी खाने चल रही हैं उसमें गहलोत सरकार के राज में 66,000 करोड़ का घोटाला किया गया है। ये अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। 
विज्ञापन


मामचारी गांव के दौरे के दौरान सांसद मीणा ने एक दंगल कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मामचारी के लिए एक बड़ी घोषणा करना चाहता हूं. यहां जितने भी कुंवारे हैं, उन सब की लिस्ट मुझे दे दो, मेरे क्षेत्र महवा से मैं सभी की शादी करा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed