फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl students of Government Girls School demonstrated in Dholpur Bari

Dholpur: बाड़ी में सरकारी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम, जानें क्या है मामला

Tue, 01 Aug 2023 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

धौलपुर के बाड़ी में सरकारी गर्ल्स स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया। एबीवीपी के बैनर तले छात्राओं ने आंदोलन किया। स्कूल की जमीन के हिस्से पर कब्जा कर दुकानें बनाने का आरोप।

विज्ञापन
Girl students of Government Girls School demonstrated in Dholpur Bari
विरोध में सड़क पर उतरी छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को धौलपुर-बसेड़ी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले किए गए इस विरोध प्रदर्शन के पीछे स्कूल परिसर के पास बन रहीं दो दुकानों के नव निर्माण का कारण बताया गया है।

विज्ञापन


विद्यालय की छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल की जगह में अवैध निर्माण हो रहा है। वहीं स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल की जगह पर नगर पालिका द्वारा पूर्व में पट्टा काट दिया गया था, जबकि भूमि विद्यालय के खसरा नंबर में बोल रही है। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में विद्यालय की छात्राओं ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन




मामले को लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम गिरधर मीणा ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका के पट्टे पर यह दुकानें बनी हुई थीं। जिनको फिर से तैयार करवाया जा रहा है। दुकान मालिक के पास नगर पालिका का पट्टा भी है और अनुमति भी है, साथ में कोर्ट से भी उसके पक्ष में आदेश दिया गया है। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन और स्कूल की छात्राओं ने सड़क पर बैठकर विरोध किया था, जिसमें विद्यार्थी परिषद के कुछ पदाधिकारी शामिल थे, लेकिन उनको समझाइश कर मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान मालिक बोला-ABVP और प्रिंसिपल की शह छात्राओं ने किया प्रदर्शन
दुकान मालिक रामेंद्र मीणा ने बताया उनके द्वारा लीगली तरीके से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। दुकानों का पट्टा होने के साथ नगर पालिका की मंजूरी है। इसके अलावा कोर्ट ने भी निर्माण कराने का फैसला हमारे पक्ष में दिया है। स्कूल प्रबंधन ने न्यायालय में रिट भी दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने दुकान मालिक की जमीन मानते हुए पक्ष में फैसला दिया है। रामेन्द्र मीणा ने बताया स्कूल प्रिंसिपल विनोद शर्मा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी दिनेश गुर्जर द्वारा छात्राओं को उकसा कर यह प्रदर्शन कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed