Rajasthan: रणथंभौर के फाइव स्टार होटल में युवती से गैंगरेप, तीन कर्मचारियों ने मारपीट कर बनाया हवस का शिकार
पीड़िता का आरोप है कि होटल में उसके साथ काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार रात युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विस्तार
सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाली युवती ने अपने साथ काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को रविवार को करीब एक बजे रणथंभौर रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद महिला उत्पीड़न सेल के प्रभारी एएसपी राकेश राजोरा और महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा होटल पहुंचे। यहां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। उसके बाद युवती ने रविवार रात दस बजे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाया।
रिपोर्ट में युवती ने बताया कि होटल के तीन कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।