फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Giant fish seen in Chambal river in Karauli video goes viral

Rajasthan: चंबल नदी में दिखी विशालकाय मछली, देखकर हर कोई हैरान, देखें वायरल वीडियो

Mon, 29 Aug 2022 10:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 29 Aug 2022 10:17 AM IST
सार

बारिश के बाद चंबल नदी में कई बड़ी मछलियां दिखने लगी है। अब चंबल में दो मीटर लंबी मछली दिखी है। जिसे देखने के लिए करौली के रणकपुर घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Giant fish seen in Chambal river in Karauli video goes viral
चंबल में दिखी दो मीटर लंबी मछली - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में बाढ़ के हालात हैं। बारिश के बाद कई बांध के गेट खोले गए हैं। ऐसे में मगरमच्छ और बड़ी मछलियों समेत कई जलीय जीव नदी में दिख रहे हैं। अब चंबल नदी में दो मीटर लंबी विशालकाय मछली दिखी है। जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करौली के करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी में बड़ी मछलियों के साथ काफी संख्या में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। अब करणपुर के घाट पर चंबल नदी में करीब दो मीटर लंबी एक मछली दिखाई दी है। जिसके बाद उत्सुक लोग मछली देखने के लिए करणपुर घाट पर पहुंचे। हालांकि, कुछ लोगों को ही मछली दिख पाई। जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। मछली कतला प्रजाति की बताई जा रही है।

विज्ञापन


— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) August 29, 2022 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल अभ्यारण के उप वन संरक्षक अनिल यादव ने बताया कि आमतौर पर चंबल नदी में अधिकतम 3 से 5 फीट की लंबी बड़ी मछलियां देखने को मिली हैं। इससे बड़ी मछलियां बांध या नदी में पाई जाती हैं।उन्होंने बताया कि कतला प्रजाति की मछली की लंबाई अधिकतम लंबाई 1.8 मीटर और वजन 60 किलोग्राम तक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed