फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   German ambassador slams Russia Walter J. Lindner says we support India who has taken steps to reform the United Nations Security Council

Russia-Ukraine War: जर्मन राजदूत बोले- यूएन सुरक्षा परिषद को सुधारना होगा, ऐसा करने के लिए भारत को हमारा समर्थन

Sat, 12 Mar 2022 02:56 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Mar 2022 02:56 PM IST
सार

जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की संरचना का आउटडेटड करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत को इसका स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
German ambassador slams Russia Walter J. Lindner says we support India who has taken steps to reform the United Nations Security Council
जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर - फोटो : Social Media

विस्तार

जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा कि भारत अपने इतिहास और पड़ोस के उनुसार गठबंधन करेगा लेकिन सिद्दांत के रूप में व्लादिमीर पुतिन जो यूक्रेन में कर रहे हैं, उसकी अनुमति देना, सभी के लिए खतरनाक है। जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडर ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ये बातें कही।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र परिषद की संरचना को 'आउटडेटड' करार दिया। उन्होंने कहा कि 1.3 अरब वाले लोगों की आवाज वाले भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य होना चाहिए। हर देश के पास पक्ष, विपक्ष और वोट नहीं करने के लिए अपने कारण थे। इसमें कोई समस्या नहीं है। भारत पड़ोस और इतिहास के हिसाब से आपसी संबंध बनाता है। 

विज्ञापन


भारत ने 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन से संबंधित दो प्रस्तावों में वोटिंग नहीं किया था। अब जर्मनी के राजदूत ने कहा कि रूस को सीमाओं या संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान नहीं करने देना भविष्य के लिए एक बुरी मिसाल कायम करेगा। इससे हर देश के लिए खतरा होगा। इसीलिए इतने सारे देश हैं, जो रूस के खिलाफ मतदान कर रहे हैं। यहां तक कि कई देश जिन्हें पुतिन के इस रवैये से परहेज है, मतदान नहीं किया। वे पुतिन के इस व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को पूरा समर्थन
वाल्टर जे लिंडनर ने कहा कि 'अगर लोग संयुक्त राष्ट्र में अपना विश्वास खो देते हैं तो यह एक नुकसान होगा क्योंकि यह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वैश्विक संगठन है, जो हमारे पास है। यह कहने के बजाय कि ये बेकार लोग हैं, हमें इसे सुधारना होगा। हमें इसमें सुधार करना होगा और ऐसा करने में भारत सबसे आगे है और भारत को हमारा पूरा समर्थन है।'


खुद को बताया गांधी का प्रशंसक
खुद को महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हुए लिंडनर ने यूक्रेन के लोगों द्वारा दिखाए गए सविनय अवज्ञा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुतिन ने सोचा कि यूक्रेनी लोग हार मान लेंगे, भाग जाएंगे या उनकी सेना भाग जाएगी। ये सब बकवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed