Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- मैं इंग्लिश नहीं बोल पाता, नेता बात करे तो पूछता हूं क्या मैं यहां से जाऊं
हिंदी दिवस के मौके पर गहलोत ने कहा कि हिंदी भाषी राज्यों के नेता भी अंग्रेजी में बात करना शुरू कर देते हैं। मैं वहां होता हूं, तो उनसे कहता हूं कि हिंदी में बात नहीं करोगे तो क्या मैं यहां से चला जाऊं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज भी मैं अंग्रेजी नहीं बोल पाता, इसे लेकर कभी मैंने असहज नहीं हुआ। टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल कर काम चला रहा हूं। यह बातें सीएम अशोक गहलोत ने हिंदी दिवस के मौके पर कहीं। वह जयपुर के सवाई मानसिंह कॉलेज में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी राज्यों के नेता भी अंग्रेजी में बात करना शुरू कर देते हैं। मैं वहां होता हूं, तो उनसे कहता हूं कि हिंदी में बात नहीं करोगे तो क्या मैं यहां से चला जाऊं।
समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करने की कीमत भाजपा के चुकानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जन समर्थन मिल रहा है। हमारी यात्रा सफल हो रही है।
जयपुर में राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह के पश्चात् मीडिया से बातचीत, 14 सितम्बर https://t.co/cKW7BdQyUq
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 14, 2022
गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के लोग परेशान होकर टिप्प्णी कर रहे हैं। यह लोग यात्रा पर जिनती टिप्पणी करेंगे, उतनी अधिक उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। राजस्थान सरकार की योजनाओं को लेकर गहलोत ने कहा, राजस्थान देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य बन गया है। लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी योजनाओं ने लोगों में विश्वास पैदा किया है, यह एक बड़ी बात है। लोगों को भरोसा है कि आर्थिक तंगी का सामना करने पर भी उन्हें मुफ्त इलाज मिलेगा।
बातें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत की। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने तिरुवनंतपुरम में प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवगिरि मठ गए। शिवगिरि मठ में राहुल ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया। कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू कश्मीर में इसका समापन होगा। गांधी ने फेसबुक पर यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि महान आध्यात्मिक, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की समाधि शिवगिरि मठ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।