फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government to form Anti Narcotics Task Force soon

Rajasthan: प्रदेश में जल्द बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, 12 से शुरू होगा यह अभियान

Mon, 25 Jul 2022 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 25 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बताया कि नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए जल्द ही राज्य स्तरीय जागरूकता रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने इसके लिए गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Gehlot government to form Anti Narcotics Task Force soon
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चौथी नारको कोऑर्डिनेशन बैठक आयोजित। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में नशे पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया जाएगा। एएनटीएफ प्रदेश में नशीली दवाओं के व्यापार और उनके दुरुपयोग को नियंत्रित करने की दिशा में काम करेगा। 

विज्ञापन


यह बात मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चौथी नारको कोऑर्डिनेशन (राज्यस्तरीय एनकोर्ड) बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बैठक में बताया कि नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए जल्द ही राज्य स्तरीय जागरूकता रणनीति तैयार की जाएगी। युवाओं में बढ़ते नशीली दवाओं के उपयोग को नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कदम उठाने उठाए जाएंगे। बैठक में मौजूद गृह विभाग के अधिकारियों को उन्होंने रणनीति तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में 12 से 15 अगस्त तक एक अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्कूली बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई जाएगी। अगस्त महीने के अंत में होने वाले ग्रामीण ओलंपिक्स में भी इस शपथ को हिस्सा बनाया जाएगा। जिससे ग्रामीण ओलंपिक्स में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले युवाओं को भी जागरुक किया जा सके। 


शासन सचिवालय में हुई इस बैठक में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें उन्होंने नशे के नियंत्रण में राज्य की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग अभय कुमार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed