{"_id":"624c1d3bce5555073650fbf4","slug":"gehlot-government-on-target-of-bjp-leaders-for-order-not-to-cut-electricity-on-ramzan-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रमजान पर बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर घिरी सरकार, केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेसी सोच से घृणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रमजान पर बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर घिरी सरकार, केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेसी सोच से घृणा
Tue, 05 Apr 2022 04:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:13 PM IST
सार
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार के इशारे पर दिए गए आदेश को पढ़कर कांग्रेसी सोच से घृणा बढ़ जाती है। जोधपुर क्षेत्र में रमजान के दौरान बिजली कटौती न किए जाने का "तुगलकी फरमान" वोट बैंक की राजनीति के चलते दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार के एक आदेश ने प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। भाजपा पर तुष्टीकरण का आरोप लगाने वाले सीएम गहलोत इस आदेश से खुद ही घिर गए हैं। भाजपा नेता ने गहलोत पर जोरादार हमला बोला है। यह आदेश जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि रमजान का महीना होने के कारण रोजेदारों को गर्मी के मौसम में तकलीफ न हो इसलिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बिना कटौती के विद्युतआपूर्ति की जाए। विद्युत विभाग के सहायक प्रबंध निदेशक आरएस बडियासर ने एक अप्रैल को यह आदेश जारी कर विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया था। इस आदेश के बाद उनके बयान की चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर आदेश की कॉपी शेयर कर लिखा कि गहलोत सरकार के इशारे पर दिए गए आदेश को पढ़कर कांग्रेसी सोच से घृणा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जोधपुर क्षेत्र में रमजान के दौरान बिजली कटौती न किए जाने का "तुगलकी फरमान" वोट बैंक की राजनीति के चलते दिया गया है। इस तरह के हथकंडे सामाजिक वैमनस्य का कारण बनते हैं। गहलोत जी सत्ता आपकी है। आप सद्भाव के नाम पर एक को सेलेक्ट और दूसरे को नेगलेक्ट नहीं कर सकते। करौली में आपने अपना खेल कर लिया! हाथ जोड़कर निवेदन है कि कृपया मेरे जोधपुर को अपनी सांप्रदायिक साजिश से दूर रखे।
इधर, आदेश को लेकर हुए विवाद के बाद जोधपुर डिस्कॉम ने एक नया आदेश जारी कर दिया है। डिस्कॉम के एमडी प्रमोद टाक ने कहा कि गर्मी के कारण मुस्लिम बहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने की बात कही गई थी। हर त्योहार पर इस तरह के आदेश जारी किए जाते हैं। इस आदेश में भाषा की त्रुटि हो गई थी, जानकारी मिलते ही संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।