फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government minister Ashok Chandna tweeted this picture should be changed Jaipur

Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीट कर लिखा-यह तस्वीर बदलनी चाहिए, जानें इसके पीछे की कहानी

Thu, 09 Feb 2023 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 03:32 PM IST
सार

जयपुर सचिवालय में कुछ फरियादी मुख्यसचिव उषा शर्मा से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें जमीन पर बैठाया गया, इस तस्वीर को राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने ट्विटर पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Gehlot government minister Ashok Chandna tweeted this picture should be changed Jaipur
मंत्री अशोक चांदना ने किया इस तस्वीर को किया ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें कुछ लोग जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं मुख्यसचिव उषा शर्मा और सांसद किरोड़ी लाल मीणा सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मंत्री चांदना ने लिखा कि ये तस्वीर बदलनी चाहिए।  

विज्ञापन


दरअसल, दौसा जिले में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी, जिसे गांव के कुछ दबंगों ने रुकवा दिया था। इसके बाद से पीड़ित परिवार के लोग जयपुर में सचिवालय के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे थे। इस दौरान भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी परेशानी को जाना।
विज्ञापन


इसके बाद सांसद मीणा पीड़ित परिवार के साथ मुख्यसचिव उषा शर्मा से मिलने गए। इस दौरान मुख्यसचिव शर्मा और सांसद सोफे पर बैठे हुए थे, लेकिन पीड़ित परिवार जमीन पर बैठा हुआ था। इनमें पीड़ित परिवार की चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। मंत्री चांदना ने इसी मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'यह तस्वीर देखकर दिल दुख रहा है। यह तस्वीर बदलनी चाहिए।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने कहा कि मेरी बेटी की शादी है। हम चाहते हैं कि बेटी की शादी शांति से हो जाए, इसलिए दौसा से मुख्यसचिव से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम अपने पड़ोसियों से परेशान और दूसरी तरफ मुख्यसचिव से मिलने जाने पर भी हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed