फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government in preparation for large scale political appointments in Rajasthan

राजस्थान में बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी में गहलोत सरकार

Sun, 22 Sep 2019 11:08 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 22 Sep 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Gehlot government in preparation for large scale political appointments in Rajasthan
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
राजस्थान की कांग्रेस सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी में जुट गयी है। नियुक्तियों की यह प्रक्रिया अगले महीने राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले पूरा कर लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया की पुष्टि करते हुए कहा कि विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए 15 अक्तूबर तक प्रभारी मंत्रियों से नाम लिए जाएंगे। पांडे के साथ साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नियुक्तियों की सूची को अंतिम रूप देंगे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुहर लगने के बाद ये नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह प्रक्रिया अगले महीने विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव से पहले पूरा किए जाने की उम्मीद है। राज्य की खींवसर व मंडावा विधानसभा सीट के लिए 21 अक्तूबर को उपचुनाव होना है। इसके बाद नवंबर में राज्य की 52 नगरपालिकाओं के 2455 वार्डों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, किसान आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, समाज कल्याण बोर्ड, राज्य क्रीड़ा परिषद, समाज कल्याण बोर्ड तथा जन अभाव अभियोग निराकरण समिति जैसे दर्जनों ऐसे संगठन हैं जहां इस तरह की राजनीतिक नियुक्तियां करती हैं।

एक अनुमान के अनुसार हर जिले में ऐसे तीन दर्जन संगठनों, समितियों तथा बोर्डों में सैंकड़ों नियुक्तियां होती हैं। यानी राज्य के 33 जिलों में हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियां की जानी हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत चुने जाने वालों को कैबिनेट तथा राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार सियासी नियुक्तियां करेगी लेकिन यह मामला टलता गया। अब स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मियां शुरू होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।


राजनीतिक टीकाकारों के अनुसार सियासी नियुक्तियां कर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर सकती है। राज्य में नगर निकाय चुनाव के बाद अगले साल के शुरू में पंचायतों के चुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed