फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gau sevaks caught a container full of cattle in Tonk

Rajasthan: टोंक में गौसेवकों ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, पुलिस ने कंटेनर जब्त कर तीन को किया गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2023 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 Mar 2023 11:45 AM IST
सार

निवाई गौ सेवकों ने रात तीन बजे गोवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Gau sevaks caught a container full of cattle in Tonk
गोवंश से भरा कंटेनर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

निवाई गौ सेवकों ने गोवंश से भरा कंटेनर देर रात तीन बजे गुंसी गांव के समीप पकड़ा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा और भाजपा नेता करण सिंह राजावत के नेतृत्व में गौ सेवकों ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक संदीप सारस्वत घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश से भरा कंटेनर जब्त किया। तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा ने बताया कि गांव भावता के समीप गोवंश को कंटेनर में भरने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर कंटेनर का पीछा करते हुए गुंसी गांव से ट्रेलर को पकड़ा गया। कंटेनर के ड्राइवर सहित दो लोगों मौके से कंटेनर को छोड़कर भागने लगे लेकिन उनको पकड़ लिया गया। वहीं, जानकारी मिलते ही सैकड़ों गौ सेवक मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर गौ सेवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गौसेवक आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गोवंश को गौशाला भेजा
पुलिस उप अधीक्षक संदीप सारस्वत ने बताया कि गोवंश से भरे कंटेनर की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। गोवंश से भरे ट्रेलर को पकड़कर कंटेनर ड्राइवर सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गोवंश को गौशाला भेजा गया।आरोपियों को पकड़कर पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed