फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gas Cylinder Scheme CM Gehlot will inaugurate beneficiary festival in Jhalawar on Monday

Gas Cylinder Scheme: CM गहलोत सोमवार को झालावाड़ में करेंगे लाभार्थी उत्सव का शुभारंभ, मिलेगा सब्सिडी का पैसा

Sun, 04 Jun 2023 02:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 02:53 PM IST
सार

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार (5 जून) को झालावाड़ में लाभार्थी उत्सव का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद पूरे प्रदेश में लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर होगा।
 

विज्ञापन
Gas Cylinder Scheme CM Gehlot will inaugurate beneficiary festival in Jhalawar on Monday
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से संचालित इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत पांच जून को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी ट्रांसफर कर लाभार्थी उत्सव का शुभारंभ करेंगे। झालावाड़ में मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में ज़िला स्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह होगा।

विज्ञापन


झालावाड़ जिला कलेक्टर जिला आलोक रंजन ने बताया, राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव के दौरान जिला मुख्यालय पर भी मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम पांच जून को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के सैंकड़ों लाभार्थी भाग लेंगे और उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बटन दबाकर पूरे प्रदेश के इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का ट्रांसफर सीधे उनके बैंक खातों में करेंगे, जिसका एसएमएस सभी लाभार्थियों के जन आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर उसी दौरान भेजा जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि झालावाड़ जिले में करीब 39 हज़ार 115 लाभार्थियों को करीब एक करोड़ 69 लाख 93 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित...
इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत पांच जून को दोपहर 12 बजे आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रविवार को मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने लाभार्थी उत्सव के दौरान बैठने की व्यवस्था, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग व्यवस्था, माइक, टेन्ट, साफ-सफाई, पेयजल की उचित व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


इस दौरान कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी को गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों की इस कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राधेश्याम डेलू, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ मनीषा तिवारी, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार, नगर परिषद् आयुक्त अशोक शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed