{"_id":"6389f0fce7806242564badc2","slug":"gang-war-in-jaipur-miscreants-shot-you-in-front-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लोगों के सामने फायरिंग, जयपुर में सड़क पर दौड़ाकर बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लोगों के सामने फायरिंग, जयपुर में सड़क पर दौड़ाकर बदमाश को मारी गोली
Fri, 02 Dec 2022 10:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:52 PM IST
सार
हत्या कर भागते समय बदमाशों की थार गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो वह एक कैब से फरार हो गए। कैब को रुकवार बदमाशों ने उसके चालक के साथ मारपीट भी की। इस गैंगवॉर से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
गोली लगने से बदमाश महेंद्र की मौत, थार गाड़ी से आए थे हत्यारे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। राजधानी जयपुर में भी आए दिन गोलीबारी, अपहरण सहित अन्य वारदात सामने आती रहती हैं। गुरुवार रात को गोदावरी अपार्टमेंट में दो गुटों के बीच गैंगवार हुई। इस दौरान गोली लगने के बाद एक गैंग के बदमाश ने भागने का प्रयास, लेकिन उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को सवाईमाधोपुर की विनीत मेडी गैंग ने दौसा की महेंद्र मीणा गैंग के सरगना पर हमला किया। सरगना महेंद्र दौसा का रहने वाला था, लेकिन वह लंबे समय से मानसरोवर में रह रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महेंद्र ने करीब 15 दिन पहले अपने साले संदीप जीवली के साथ मिलकर विनीत पर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने उसकी कार में भी तोड़-फोड़ की थी। जिसके बाद से विनीत बदला लेने का प्रयास कर रहा था। गुरुवार रात को थार गाड़ी से आए विनीत की गैंग के करीब पांच गुर्गों ने महेंद्र पर हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भागते समय बदमाशों की थार गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो वह एक कैब से फरार हो गए। कैब को रुकवार बदमाशों ने उसके चालक के साथ मारपीट भी की। इस गैंगवॉर से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की थार को जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।