फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang rape with nagaur lady and Prostitution done for four months

Rajasthan: युवती का अपहरण कर गैंगरेप, नशे का इंजेक्शन लगाकर कराते देहव्यापार, दरिंदगी ऐसी की रुह कांप जाएगी

Wed, 12 Oct 2022 11:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 11:27 AM IST
सार

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि तीन लोगों ने घर से युवती का अपहरण कर लिया। वे उसे हरियाणा के गुरुग्राम ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर देहव्यापार कराया। अब गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Gang rape with nagaur lady and Prostitution done for four months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नागौर के लांडनू थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने घर से एक युवती का अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को गुरुग्राम के एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़ता से देहव्यापार कराया गया। युवती से बार-बार दरिंदगी होती रही, जिससे युवती की हालत इतनी खराब हो गई कि उसका हीमोग्लोबिन का स्तर महज 1.0 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 27 साल की युवती को सोमवार देर शाम चूरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता को लगातार ब्लीडिंग होने के कारण अब तक उसका मेडिकल नहीं किया जा सका है। परिजनों ने युवती की आपबीती सुनाई तो लोगों की रूंह कांप गई। परिजनों ने बताया कि लड़की लाडनूं थाना इलाके में स्थित अपने ननिहाल में रहती है। अप्रैल में सूरतगढ़ निवासी रोहिताश स्वामी, कमली और हरियाणा के जमाल गांव का करणा तीनों ने सोती हुई युवती का अपहरण कर लिया। वे उसे हरियाणा के गुरुग्राम ले गए, जहां उन्होंने लड़की को एक होटल में रखा। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

चार महीनों तक दरिंदगी की शिकार

युवती ने परिजनों को बताया कि उसे बंधक बनाकर नशे के इंजेक्शन लगाए जाते और बार-बार दुष्कर्म किया जाता। इसके बाद आरोपियों ने युवती से देहव्यापार कराना शुरू कर दिया। वे अन्य लोगों से पैसे लेकर पीड़िता का दुष्कर्म कराने लगे। एक महीने बाद उसे गुड़गांव में रखने के बाद उसे सूरतगढ़ केटा ले जाया गया और वहां भी उसके साथ दरिंदगी होती रही। यह सिलसिला चार महीनों तक चला। एक दिन मौका पाकर पीड़िता ने रोहिताश के मोबाइल से अपने पापा को फोन कर सारी कहानी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की दी थी धमकी
27 सितंबर को लाडूनं पुलिस की मदद से पीड़िता को परिजन छुड़ाकर अपने साथ लेकर आए। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे जबरन देह व्यापार कराते। उसे धमकी दी गई कि अगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई तो उसके परिवार को जान से मरवा देंगे। लाडनूं महिला थाना पुलिस ने 29 सितंबर 2022 को पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। मामले की जांच डीडवाना के डीएसपी गोमाराम को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed