{"_id":"639db5ae641ad3729062906c","slug":"gang-rape-with-10-year-minor-girl-in-alwar-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : 10 साल की नाबालिग का गैंगरेप, पीड़िता के पिता से आरोपी बोले- केस दर्ज कराया तो मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : 10 साल की नाबालिग का गैंगरेप, पीड़िता के पिता से आरोपी बोले- केस दर्ज कराया तो मार देंगे
Sat, 17 Dec 2022 07:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:57 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अलवर में दस साल की बच्ची से गैंगरेप।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम को अगवा कर खेत में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के दोनों आरोपियों के लिखाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 11 दिसंबर की रात वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ खेत में पानी लगाने के लिए गया था। रात को आरोपी तारीक खान और सूबे दीन उसकी दस साल की बेटी को अगवा कर खेतों में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पिता और मां मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
इसके अगले दिन 12 दिसंबर को आरोपियों ने पीड़िता के पिता को पुलिस में केस दर्ज नहीं कराने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकाया कि अगर पुलिस के पास गए ततो तुम्हें जान से मार देंगे। आरोपी की धमकी से डरकर पीड़ित ने केस दर्ज नहीं कराया, लेकिन 13 दिसंबर को वह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखाई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरियाणा सहित उनके अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।