Rajasthan: मंत्री गोविंद राम मेघवाल के बच्चों को जान से मारने की धमकी, मलेशिया से आया 70 लाख रुपये की फिरौती का कॉल
मंत्री गोविंद मेघवाल को सौपू गैंग से धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और बीकानेर पुलिस को अलर्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंत्री और विधायक बाड़ेबंदी में बंद हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल को सौंपू गैंग ने धमकी दी है। सौपू गैंग ने मंत्री से 70 लाख रुपये की मांग की है। गैंग ने कहा कि बेटा-बेटी बिना सुरक्षा के घूमते हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्रबंधन मंत्री को ये धमकी उनके बेटे प्रधान गौरव चौहान और परिवार को लेकर दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसओजी और बीकानेर पुलिस को अलर्ट मोड पर लिया है। वहीं गोविंद मेघवाल ने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अपना काम कर रही है। मै डरने वाला नहीं हूं। अभी सरकार पूरी बाड़ेबंदी है और उनको धमकी मिली है।
पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त की
पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को पता लगाने के लिए बीकानेर पुलिस के थानाधिकारियों, जिला विशेष टीम व साइबर सेल को संदिग्ध लोगों व हर संदिग्ध कार्य करने वालों की धरपकड़ को कहा गया था। पूर्व में जिन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुए हैं, उनकी धरपकड़ का काम किया गया। इससे महत्वपूर्ण तथ्य जुटाये। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोपू ग्रुप से जुड़े संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। धमकी देने वाले इंटरनेशनल कॉल के संबंध में सभी टेलिकॉम कंपनियों से रातोंरात समन्वय कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। गैंग से जुड़े संदिग्ध लोगों को छत्तरगढ़, खाजुवाला, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर व नोखा से दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि इंटरनेशनल कॉल से धमकी देकर फिरौती मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति सुनील कुमार उर्फ सेठी पुत्र हंसराज बिश्नोई निवासी 10 बीडी खाजूवाला है जो वर्तमान में मलेशिया में रह रहा है।