फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang demanded Rs 70 lakh by threatening Rajasthan minister Govind Ram Meghwal

Rajasthan: मंत्री गोविंद राम मेघवाल के बच्चों को जान से मारने की धमकी, मलेशिया से आया 70 लाख रुपये की फिरौती का कॉल

Wed, 08 Jun 2022 06:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 08 Jun 2022 06:14 PM IST
सार

मंत्री गोविंद मेघवाल को सौपू गैंग से धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और बीकानेर पुलिस को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Gang demanded Rs 70 lakh by threatening Rajasthan minister Govind Ram Meghwal
गोविंद राम मेघवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंत्री और विधायक बाड़ेबंदी में बंद हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल को सौंपू गैंग ने धमकी दी है। सौपू गैंग ने मंत्री से 70 लाख रुपये की मांग की है। गैंग ने कहा कि बेटा-बेटी बिना सुरक्षा के घूमते हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्रबंधन मंत्री को ये धमकी उनके बेटे प्रधान गौरव चौहान और परिवार को लेकर दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसओजी और बीकानेर पुलिस को अलर्ट मोड पर लिया है। वहीं गोविंद मेघवाल ने कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अपना काम कर रही है। मै डरने वाला नहीं हूं। अभी सरकार पूरी बाड़ेबंदी है और उनको धमकी मिली है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त की
पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को पता लगाने के लिए बीकानेर पुलिस के थानाधिकारियों, जिला विशेष टीम व साइबर सेल को संदिग्ध लोगों व हर संदिग्ध कार्य करने वालों की धरपकड़ को कहा गया था। पूर्व में जिन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुए हैं, उनकी धरपकड़ का काम किया गया। इससे महत्वपूर्ण तथ्य जुटाये। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोपू ग्रुप से जुड़े संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। धमकी देने वाले इंटरनेशनल कॉल के संबंध में सभी टेलिकॉम कंपनियों से रातोंरात समन्वय कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। गैंग से जुड़े संदिग्ध लोगों को छत्तरगढ़, खाजुवाला, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर व नोखा से दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि इंटरनेशनल कॉल से धमकी देकर फिरौती मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति सुनील कुमार उर्फ सेठी पुत्र हंसराज बिश्नोई निवासी 10 बीडी खाजूवाला है जो वर्तमान में मलेशिया में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed