फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat says Workers will leave no stone unturned to fulfill resolve of change

Rajasthan Election: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- परिवर्तन का संकल्प पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेंगे कार्यकर्ता

Tue, 10 Oct 2023 10:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 Oct 2023 10:00 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को जोधपुर में चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठनात्मक बैठकें भी कीं।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat says Workers will leave no stone unturned to fulfill resolve of change
केंद्रीय मंत्री शेखावत कर्यकर्ताओं से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह के साथ दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। यहां दोनों नेता चुनाव प्रबंधन कार्यशाला और समिति की बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन


लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में शेखावत, अरुण सिंह और राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर ने संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान सभी ने राजस्थान में कमल खिलाने का संकल्प पूरा करने का भी प्रण लिया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि अरुण सिंह के साथ भाजपा की मूल शक्ति कार्यकर्ता साथियों से मिलकर उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प पूरा करने में भाजपा कार्यकर्ता कसर नहीं छोड़ेंगे।   
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बैठक की प्रस्तावना रखी। आगामी विधानसभा चुनाव में योजना से काम करने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, महामंत्री जगवीर छाबा, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह, विधायक सूर्यकांता व्यास, देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed