Rajasthan Election: दीपावली के पटाखों के साथ राजस्थान में होगा पाप का अंत- गजेंद्र सिंह शेखावत
Jodhpur: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दीपावली पर जो पटाखे फूटेंगे, उनसे कई सारा बदलाव राजस्थान में होने वाला है। उन पटाखों के साथ में राजस्थान में भी पाप का अंत होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयादशमी पर मंगलवार रात नंदनवन मयूर सेवा समिति की ओर चोपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर 16 में आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से देश में नरेंद्र मोदी जी की सरकार चल रही है। श्रीराम का मंदिर बनने का इंतजार हम पिछले 450 साल से कर रहे थे। हमने जो एक वोट दिया था, उस एक वोट की ताकत से राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। 450 साल तक हजारों बलिदानों के बाद में भी जो नहीं हो पाया, एक सही जगह पर वोट देने के चलते आज भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि आने वाली 25 जनवरी के बाद में रामलाल के दर्शन और मंदिर के शिखर पर फहराती ध्वज के दर्शन कर पाएंगे।
सनातन के विरोध को करेंगे अस्वीकार
सनातन पर हमलों का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि जिस तरह से भारत की सनातन संस्कृति पर कुछ लोग गिद्ध दृष्टि से देख रहे हैं। जिस सनातन संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमारे पूर्वजों ने अनेक वर्षों, अनेक शताब्दियों, हजारों सालों तक संघर्ष किया। आज उस सनातन को देश के भीतर और देश के बाहर से अनेक ताकतें चुनौती दे रही हैं। आज संकल्प का दिन है। हम सबको इस बात का भी संकल्प करने की आवश्यकता है, जो सनातन के विरोध में बात करेगा, हम उसको अस्वीकार करेंगे, उसका प्रतिकार करेंगे और उसका भी इस रावण के साथ में दहन करने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी सहित अनेक भाजपा नेता और बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित रहा।
जनता की सुनीं समस्याएं
शेखावत सुबह स्थानीय सांसद सेवा केंद्र और निज निवास स्थान पर विविध क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। जनता जनार्दन की समस्याएं सुनीं और यथासम्भव निराकरण का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा की और प्रदेश में कमल खिलाने के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
स्नेह मिलन में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह जोधपुर से विशेष विमान से सीकर स्थित तारपुरा एयर स्ट्रिप पहुंचे। यहां पर गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं से मिले। आत्मीय स्वागत के लिए सभी का कोटि-कोटि आभार जताया। बाद में यहां से सड़क मार्ग से नीमकाथाना के लिए रवाना हुए और श्री तॅवरावाटी राजपूत सभा के विशाल दशहरा स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए।