{"_id":"658413df0ca1b158d40f6413","slug":"friend-attacked-youth-with-knife-over-money-dispute-in-ajmer-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: लेनदेन के विवाद में दोस्तों के बीच चाकूबाजी, ई मित्र संचालक घायल, गंभीर हालत में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: लेनदेन के विवाद में दोस्तों के बीच चाकूबाजी, ई मित्र संचालक घायल, गंभीर हालत में इलाज जारी
Thu, 21 Dec 2023 04:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:00 PM IST
सार
Ajmer News: जिले में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दोस्त ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर जिले के सिनेवर्ल्ड के पीछे बंजारा बस्ती में बुधवार देर रात ई-मित्र कियोस्क में बैठे दोस्तों के बीच लेनदेन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कियोस्क संचालक मनोज टेकचंदानी को उसके दोस्त वीरेंद्र बहल ने चाकू से गोद दिया। दोनों लहूलुहान हालत में बाहर निकले तो पड़ोसियों को वारदात का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में मनोज का इलाज जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र बहल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
अजमेर के सिने वर्ल्ड बंजारा बस्ती में बुधवार रात को ज्ञान विहार कॉलोनी का रहने वाला ई-मित्र कियोस्क संचालक मनोज टेकचंदानी अपने दोस्त वीरेंद्र बहल के साथ बैठा था। दोनों में लेनदेन को लेकर बात चल रही थी। इस बीच दोनों में झगड़ा हो गया और वीरेंद्र ने चाकू से मनोज पर हमला कर दिया। हमले के बाद वीरेंद्र ने भागने का प्रयास किया तो उसे पकड़ने आया मनोज दुकान के बाहर गिर गया। दोनों को लहूलुहान हालत में देखकर मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने वीरेंद्र को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने के कारण मनोज को जेलएनएन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी वीरेंद्र को पुलिस ने प्राथमिकी इलाज के बाद हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन