{"_id":"64ef63f458cad2e5780f14c4","slug":"friend-along-with-three-accomplices-gangraped-girl-in-rajsamand-hotel-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दोस्त निकला दगाबाज... युवती को पार्टी के बहाने होटल बुलाया, फिर 3 साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दोस्त निकला दगाबाज... युवती को पार्टी के बहाने होटल बुलाया, फिर 3 साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
Wed, 30 Aug 2023 09:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:14 PM IST
सार
कांग्रेस नेता वैभव उपाध्याय ने बताया कि मंलगवार को पीड़ित युवती ने कॉल कर मामले की जानकरी दी थी। उसने बताया था कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। बुधवार को उसके साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में रक्षाबंधन दिन के शर्मसार करने वाले करने घटना सामने आई है। यहां नाथद्वारा के कृष्णा सर्कल इलाके के एक पैलेस में युवती के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने पहुंची तो श्रीनाथजी थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि गोवर्धन सिंह नाम के युवक से उसकी पिछले छह महीने से बातचीत हो रही थी। सात दिन पहले उसने जन्मदिन की बात कहकर पार्टी में बुलाया था। युवती नाथद्वारा पहुंची तो गोवर्धन उसे एक होटल में ले आया। होटल के कमरे में तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। गोवर्धन और उसके साथियों ने खुद शराब पी और जबरन उसे भी पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित युवती थाने में पहुंची लेकिन, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद युवती ने कांग्रेस के युवा नेता वैभव उपाध्याय की मदद से थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता वैभव उपाध्याय ने बताया कि मंलगवार को पीड़ित युवती ने कॉल कर मामले की जानकरी दी थी। उसने बताया था कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। बुधवार को उसके साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
इधर, थाना अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि सुनवाई नहीं होने का आरोप गलत है। मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की जांच की जा रही है।