फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four percent increase in dearness allowance of Rajasthan employees CM Ashok Gehlot

Rajasthan: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Sat, 25 Mar 2023 02:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Mar 2023 02:33 PM IST
सार

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी राजस्थान में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन
Four percent increase in dearness allowance of Rajasthan employees CM Ashok Gehlot
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी कर्मचारियों के लिए शनिवार का दिन राहत लेकर आया । केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर बड़ी राहत दी है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर राज्य में भी 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
गहलोत ने कहा-केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 38 प्रतिशत के स्थान पर 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार के 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा
गहलोत ने कहा-कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी।इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed