{"_id":"64a274197c84e176080cd535","slug":"four-people-injured-in-a-fight-between-two-parties-in-a-plot-dispute-in-bharatpur-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: दीवार खड़ी कर प्लाट पर किया कब्जा, दोनों पक्षों में चले लाठी और पत्थर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: दीवार खड़ी कर प्लाट पर किया कब्जा, दोनों पक्षों में चले लाठी और पत्थर, चार लोग घायल
Mon, 03 Jul 2023 12:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:39 PM IST
सार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में प्लाट पर कब्जे के इरादे से दीवार खड़ी करने पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों तरफ से पत्थर और लाठिया चलीं।
विज्ञापन
छत पर पत्थर लेकर खड़ी महिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में कल देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और पथराव हुआ। घटना में एक पक्ष के दो व्यक्ति, एक महिला और एक लड़की घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों में हुए झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आपस झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
घटना खानुआ गांव की है, गांव में सोरन सिंह, महेंद्र सिंह का एक प्लॉट है। जिस पर सोरन के पड़ोसी सुनील अपने दो भाइयों के साथ कब्जा करना चाहता है। सुनील ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सोरन के प्लाट पर दीवार खड़ी कर दी। सोरन और उसका भाई महेंद्र दिल्ली में मजदूरी करते हैं। कल वह दिल्ली से वापस अपने गांव लौटे तो उन्हें अपने प्लाट पर कब्जे के बारे में पता लगा। जिसके बाद सोरन और महेंद्र ने सुनील, विनोद और विष्णु से प्लाट पर कब्जा नहीं करने को कहा।
विज्ञापन
इतने में सुनील पक्ष भड़क गया और उसने सोरन पक्ष के ऊपर पथराव कर दिया, लाठियों से सोरन के परिवार पर टूट पड़े। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने झगड़े का वीडियो बना लिया। घटना में सोरन, महेंद्र, सोरन की पत्नी सुनीता, महेंद्र की लड़की मनीषा घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल चारों का इलाज जारी है।
विज्ञापन