{"_id":"63d4c433734b2807671bd297","slug":"four-people-in-a-car-died-in-a-road-accident-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में ससुराल जा रहे बोलेरो सवार लोगों को ट्राले ने मारी टक्कर, हादसे में चार की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में ससुराल जा रहे बोलेरो सवार लोगों को ट्राले ने मारी टक्कर, हादसे में चार की मौत, चार घायल
Sat, 28 Jan 2023 12:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
शादी के अगले ही दिन पुठ मोड़े के लिए ससुराल जा रहे युवकों की गाड़ी को ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर के बाद बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सरदारशहर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी के अगले ही दिन ससुराल जा रहे युवकों की गाड़ी को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसा राणासर बीकन गांव के पास मेगा हाईवे पर हुआ। ट्राले की टक्कर के बाद बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक गंभीर को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकियों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राणासर बिकान निवासी लालचंद पुत्र हनुमान राम जाट उम्र 25 साल, हरिराम पुत्र हनुमानराम उम्र 23 साल कि गुरुवार को जीवनदेसर में शादी हुई थी। शादी के अगले ही दिन शुक्रवार को लालचंद और हरिराम पुठ मोड़े के लिए ससुराल के लिए निकले। सभी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जीवनदेसर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर निकलते ही बीकन गांव के पास मेगा हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हदसे में राणासर बिकान निवासी गिरधारी लाल पुत्र डालूराम अड़मालसर निवासी ताराचंद पुत्र भोमाराम, बंधनाउ निवासी रूघाराम पुत्र हेमाराम, सीताराम पुत्र हेमाराम की मौत हो गई। वहीं लालचंद पुत्र हनुमानराम, हरिराम पुत्र हनुमानाराम, दाना राम पुत्र पाबू दान, शीशराम पुत्र नेमाराम घायल हो गए। मृतकों में बंधनाउ निवासी रूघा राम व सीताराम दोनों सगे भाई थे।
विज्ञापन