फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four people died in a road accident on the National Highway

Tonk: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन कंटेनर से भिड़ी, भजन गायक समेत चार की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Mar 2023 09:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Mar 2023 09:48 AM IST
सार

देवड़ावास के समीप हुए सड़क हादसे में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Four people died in a road accident on the National Highway
हादसे में वैन बुरी तरह चकनाचूर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर देवड़ावास के समीप गुरुवार तड़के सड़क हादसे में वैन सवार देवली के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में वैन बुरी तरह चकनाचूर हो गई। सूचना पर देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार समेत घाड़ और दूनी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:30 बजे करीब देवड़ावास स्थित कृष्णा होटल के समीप हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैन सवार टोंक की ओर से देवली आ रहे थे। सभी खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। इस बीच सामने चल रहे कंटेनर से उनकी वैन भिड़ गई। पुलिस के अनुसार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने टोंक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। पुलिस के अनुसार यह लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। वैन में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। वैन में सवार छोटे बच्चे ने पुलिस को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोग हुए घायल
पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार देवली के श्याम नगर निवासी लोगों की वैन आगे चल रही एक आईसर कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक मनीष (45) शर्मा पुत्र बंशीलाल शर्मा, ईशु शर्मा (40) पत्नी मनीष शर्मा, अमित खांडल (40) पुत्र बंशीलाल शर्मा हैं। यह सभी देवली के श्याम नगर निवासी हैं। सभी खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। मनीष और अमित दोनों सगे भाई हैं। इनमें अमित खाटू श्याम के भजन गायक हैं। वहीं, मनीष दिगंबर जैन मंदिर के पास स्थित बच्चों की कपड़ों की दुकान पर काम करता था। इसी तरह वैन चालक रवि पुत्र कैलाश निवासी रामसर नसीराबाद जिला अजमेर की भी मौत हुई है। रवि देवली में ही रहता है, जबकि दीपाली शर्मा पुत्री मनीष शर्मा, अंशुल जैन पुत्र पारस जैन निवासी श्याम नगर तथा निक्की उर्फ निकेश पुत्र रतन लाल निवासी केकड़ी घायल हुए हैं। जिनका टोंक अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed