{"_id":"630646457f47160aac65170c","slug":"four-friends-went-to-agra-for-shopping-thar-collided-with-tree-two-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खरीदारी करने आगरा गए चार दोस्तों की थार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खरीदारी करने आगरा गए चार दोस्तों की थार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, दो घायल
Wed, 24 Aug 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:09 PM IST
सार
हादसा आगरा के खेरागढ़ तहसील में कोट-चंदौसी हाईवे-39 पर मंगलवार रात को हुआ। हादसा इतना भयानक था कि थार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो दोस्तों की हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खरीदारी करने गए चार दोस्तों की थार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्तपताल में इलाज चल रहा है। हादसा आगरा के खेरागढ़ तहसील में कोट-चंदौसी हाईवे-39 पर बुधवार को हुआ। हादसा इतना भयानक था कि थार के परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धौलपुर के बसेड़ी में रहने वाले हिमांशु की भतीजी का कल गुरुवार को जन्मदिन था। वह अपने तीन दोस्त राम वकील, उपेंद्र और लोकेंद्र के साथ कपड़ों की खरीदारी करने के लिए आगरा गया था। मंगलवार देर रात हिमांशु के अपने सभी दोस्तों के साथ थार गाड़ी से बसेड़ी लौट रहा था। इस दौरान कोट-चंदौसी हाईवे-39 पर उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु परमार और उपेंद्र परमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घायलों और मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर, हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पूरे कस्बे का माहौल गमगीन है। लोगों के अपनी दुकानें भी नहीं खोलीं, इससे बयाना रोड की सभी दुकानें पूरे दिन बंद रहीं।
विज्ञापन