{"_id":"658316c01c229cb95b056213","slug":"four-criminals-arrested-for-robbing-businessman-in-bikaner-hindi-news-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, दुकान पर काम करने वाले लड़के ने दोस्तों के साथ रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, दुकान पर काम करने वाले लड़के ने दोस्तों के साथ रची थी साजिश
Wed, 20 Dec 2023 10:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:00 PM IST
सार
Bikaner News: कोतवाली थाना इलाके में व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकान पर काम करने वाला एक नौकर ने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर शहर के कोतवाली थाना इलाके में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में व्यापारी की दुकान में काम करने वाला एक युवक भी शामिल था। जिसने परिवादी से डेढ़ लाख रुपये एडवांस ले रखे थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर दुकान मालिक के साथ लूट करने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस टीम ने तेलियों की मस्जिद के पास रहने वाले आमीर खान (22), रसीद (20) निवासी पेमासर, सद्दाम (20) निवासी जामसर और पूनम (18) पेमासर निवासी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानिए क्या है मामला?
दरअसल, मंगलवार सुबह व्यापारी मनोज पिती घर से अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें रुपये थे। रामपुरिया हवेली के पास बिना नंबर की बाइक पर आए तीन नकापोश युवकों ने मनोज से बैग छीनने का प्रयास किया। मनोज ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसके हाथ पर डंडा मारा, जिससे हाथ में फैक्चर हो गया। शोर मचाने पर मोटरसाइकिल छोडकऱ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बिना नंबर की बाइक और एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन