Rajasthan: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से 15 करोड़ की हेरोईन की तस्करी, श्रीगंगानगर से चार आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोईन के चार पैकेट्स गिराए गए थे, जिसके डिलीवरी लेने के लिए पंजाब से एक आरोपी आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से तीन किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया है। हेरोईन के चार पैकेट पाकिस्तानी ड्रोन के जरिये गिराए गए थे। इस मामले में बीएसएफ ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
भारत-पाक सीमा के पास ख्यालीवाली इलाके में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और उसके बाद बीएसएफ को सूचित किया। इसी दौरान दो और लोगों को एक कार में सवार होकर भागते समय पकड़ा गया। जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से चार पैकेट में 3.6 किलोग्राम वजन की हेरोईन बरामद की। पंजाब का रहने वाला आरोपी ड्रोन से गिराए गए मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने आया था।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह, रवींद्र सिंह, जसप्रीत और लवप्रीत के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम भी जांच के लिए पहुंची है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।