{"_id":"62b85d72ace40202b34d7bd2","slug":"former-minister-hem-singh-bhadanas-son-surendra-accused-of-robbery-case-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व मंत्री के बेटे पर मारपीट कर लूट करने का आरोप, दीवार कूदकर घर में घुसे, जानें क्या है मामला? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व मंत्री के बेटे पर मारपीट कर लूट करने का आरोप, दीवार कूदकर घर में घुसे, जानें क्या है मामला?
Sun, 26 Jun 2022 06:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:51 PM IST
सार
पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। एक पूर्व मंत्री के बेटे पर और दूसरा उसके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले परिवादी के खिलाफ। मामला परिवारिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि पूर्व मंत्री का बेटा दीवार खोदकर घर में दाखिल हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अलवर में भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ घर में घुसकर लूट और मारपीट का केस दर्ज हुआ है। पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना के बेटे सुरेंद्र भड़ाना का घर की दीवार कूदने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, सुरेंद्र ने भी थाने में एक केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।
विज्ञापन
बुध विहार इलाके के रहने वाले निहाल सिंह ने थाने में केस दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सुरेंद्र अपने साथियों के साथ आया और दीवार कूद कर घर में घुसा। साथ ही मारपीट कर गहने और एक लाख रुपये लूट ले गए। मुंह खोलने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सुरेंद्र के दीवार कूदने का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
इधर, हेम सिंह भड़ाना के बड़े बेटे धीरेंद्र ने शिवाजी पार्क पुलिस थाने में निहाल सिंह और उसके साथियों पर केस दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट में धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि निहाल सिंह उसके ताऊ का लड़का है। 24 जून शुक्रवार की रात निहाल ने सुरेंद्र को अपने घर बुलाया था। उससे कहा कि गेट पर ताला लगा है। वह अंदर पहुंचा तो वहां तीन-चार लोगों ने उससे मारपीट की। जैसे-तैसे वह वहां से बचकर भागा।
विज्ञापन