Rajasthan: पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में जाने की अटकलें तेज
पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने अपने इस्तीफे में निजी कारणों से कांग्रेस छोड़ने की बात कही है। हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्होंने शोभारानी के कांग्रेस में आने की संभावनाओं के बाद यह कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेटर लिखकर इस्तीफा भेजा है। अब्दुल सगीर की इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर ने निजी कारणों से इस्तीफा देने का हवाला दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे को अदावत के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग करने के कारण भाजपा से निष्कासित शोभारानी के कांग्रेस में आने की संभावना है। इसलिए अब्दुल सगीर ने इस्तीफा दिया है।
बता दें कि विधायक शोभारानी कुशवाह और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर दो बार आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। अब्दुल सगीर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी नजदीक माने जाते हैं। ऐसे में उनके भाजपा में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।