{"_id":"66be284723aa1a03af0331cd","slug":"flag-fell-during-flag-hoisting-in-independence-day-ceremony-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण के दौरान गिरा ध्वज, गांठ नहीं खुली; कर्मचारी फूल डालना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण के दौरान गिरा ध्वज, गांठ नहीं खुली; कर्मचारी फूल डालना भूल गए
Thu, 15 Aug 2024 09:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:39 PM IST
सार
Rajasthan: श्रीगंगानगर जिले की तहसील रायसिंहनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। यहां ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ध्वजारोहण के समय ध्वज गिरने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। पिछले 78 सालों के इतिहास में यह पहली बार हुआ।
विज्ञापन
झंडारोहण के दौरान गिरा ध्वज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ यूं कि जब मुख्य अतिथि सुभाष चौधरी उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर में तिरंगे को लहराने के लिए तिरंगे से बंदी रस्सी को खींचा तो तिरंगे को लगाई गई गांठ इतनी जबरदस्ती थी कि वह खुलने का नाम नहीं ले रही थी। उसे खोलने के लिए उपखंड अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारी द्वारा बार-बार रस्सी को खींचा गया। इस दौरान रस्सी से बांधा ध्वज नीचे आ गया। यह देख मौजूद मेहमान आमजन हैरान रह गए। इसके बाद कार्मिकों ने दोबारा तिरंगे को रस्सी से बांधकर ऊपर पहुंचा, इसके बाद ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी द्वारा लहराया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में कई तकनीकी खामियां सामने आई। पहले ध्वज को सही तरीके से बांधा ही नहीं गया, दूसरा जब ध्वज दोबारा बांध तो उसमें कर्मचारी फूल डालना ही भूल गए। अधिकारियों ने जब इस मामले में जानकारी जुटाना चाहा तो पता चला कि इस काम की जिम्मेदारी महात्मा गांधी विद्यालय के प्रिंसिपल को सौंप गई थी। जिसे उन्होंने जिम्मेदारी से नहीं निभाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक सोहनलाल नायक, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल, नगर पालिका अध्यक्ष बलजिंदर कौर, थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सहित गणमान्य लोग और स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन