फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five lakh looted in Bikaner employee had hatched false conspiracy

Rajasthan: पांच लाख की लूट का खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी झूठी कहानी, रुपयों समेत गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

बैंक में पांच लाख रुपये जमा कराने जा रहे एक फर्म के कर्मचारी ने लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Five lakh looted in Bikaner employee had hatched false conspiracy
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में हाल ही में पांच लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक फर्म के कर्मचारी से बाइक सवार ने पांच लाख रुपये की लूट की थी। बालोतरा पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित कर्मचारी ने लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

 
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मंगलवार को बिजनेस पार्क औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्म रूचिका ट्रेनिंग कंपनी के मालिक पुरुषोत्तम सेठिया ने थाना बालोतरा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे उसकी फर्म का कर्मचारी भूपेंद्र कुमार बोहरा फर्म के 5 लाख रुपये थैले में लेकर बैंक में जमा कराने के लिए बाइक से जा रहा था। ट्रीटमेंट प्लांट से कुछ दूरी पर बाइक पर आया एक व्यक्ति थैला छीनकर बालोतरा की तरफ भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी भार्गव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी उगमराज सोनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मौके की वस्तुस्थिति, अनुसंधान व तकनीकी सहायता से शक होने पर कंपनी कर्मचारी भोपाल चंद्र उर्फ भोपाल उर्फ भूपेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल बोहरा निवासी सांचौर हाल बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed