{"_id":"63fdfff64b448892b20847dc","slug":"five-accused-arrested-for-spreading-terror-by-firing-in-dausa-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को लाठियों से पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, लोगों को लाठियों से पीटा था
Tue, 28 Feb 2023 06:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Feb 2023 06:51 PM IST
सार
दौसा के घूमणा गांव में सोमवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर थाना इलाके के घूमणा गांव में सोमवार रात फायरिंग और लाठियों से जानलेवा हमला कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज मीना पुत्र ठाकुरिया (21) घूमणा गांव का ही रहने वाला है। आरोपी मनोज परिवादी के ताऊ का लड़का है। वहीं, आरोपी सतीश मीना पुत्र राम भजन (20), पिंटू उर्फ रामनिवास उर्फ गब्बर पुत्र गुलाब चंद मीना (22) गांव गढ़ी थाना मानपुर, जितेश उर्फ जितेंद्र मीना पुत्र प्रहलाद (20) गांव समलेटी थाना महवा जिला दौसा और सोनू मीना पुत्र रामवतार (24) गांव खिरखड़ी थाना टोडाभीम जिला करौली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
घटना के संबंध में घूमणा गांव निवासी पीड़ित राम हरी मीना (29) ने केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह घर के बाहर बैठा था। उस दौरान जयपुर नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर उनके घर के सामने आकर रुकी। कार से ताऊ का लड़का मनोज मीना पिस्टल लेकर उतरा और उन पर दो फायर कर दिए, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी। इसी बीच कार से सतीश मीना, सोनू और जितेश सहित अन्य लोग उतरे। इसके बाद सभी ने लाठी और हथियारों से उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मानपुर सीओ दीपक कुमार के सुपरविजन और एसएचओ सीताराम सैनी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसने घटना में प्रयुक्त हथियार और कार समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।