फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing in Train Mumbai: Sawai Madhopur resident ASI Tikaram Meena's village Shyampura Mamat

Sawai Madhopur: ASI टीकाराम मीणा की मौत से गांव श्यामपुरा में मातम, पत्नी और मां को नहीं दी गई हादसे की सूचना

Mon, 31 Jul 2023 03:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 31 Jul 2023 03:17 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के श्यामपुरा गांव में एएसआई टीकाराम मीणा के पार्थिव शरीर का ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने टीकाराम मीणा के परिजनों को नहीं दी घटना की जानकारी।

विज्ञापन
Firing in Train Mumbai: Sawai Madhopur resident ASI Tikaram Meena's village Shyampura Mamat
हमलावर कांस्टेबल चेतन और मृतक एएसआई टीकाराम मीणा(फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में आज अल सुबह हुई फायरिंग की वारदात में चार लोगों की मौत हो गई। आरपीएफ के ही एक जवान चेतन ने एएसआई टीकाराम मीणा समेत चार लोगों की एके-47 सर्विस राइफल से गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिर ट्रेन से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को बोरीबली-भयंदर इलाके में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एएसआई टीकाराम मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर के श्यामपुरा गांव का रहने वाले थे। उनकी आरपीएफ गुजरात में पोस्टिंग थी। वो ऑफिशियल कार्य से मुंबई जा रहे थे। मारे गए बाकी तीन पैसेंजर्स ने भी गोली लगने से दम तोड़ दिया। फायरिंग के शिकार हुए आरपीएफ के एएसआई टीकाराम मीणा की मौत की सूचना मीडिया से लगने पर श्यामपुरा गांव में बेहद गमगीन माहौल हो गया है। समूचे गांव वाले इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध है। 
विज्ञापन




हालांकि मृतक एएसआई की पत्नी को ग्रामीणों और अन्य परिजनों ने अभी घटना की जानकारी नहीं दी है। उनका मानना है कि फिलहाल घटना की जानकारी देने से वो यह सदमा सह नहीं सकेंगी। मां भी बुजुर्ग हैं, उन्हें भी नहीं बताया गया है कि उसका लाल नहीं रहा। मृतक का शव आने में अभी वक्त लग सकता है। इसके चलते ग्रामीणों ने घर के आस-पास एक घेरा बना रखा है ताकि इस घटना को लेकर कोई बुजुर्ग मां के पास सीधा नहीं जा सके। मृतक एएसआई टीकाराम मीणा के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। 25 वर्षीय बेटी पूजा मीणा का विवाह हो चुका है। वह ससुराल में है। बेटा 35 वर्षीय राजेन्द्र मीणा भी शादीशुदा है और बेरोजगार बताया जा रहा है। मृतक का बेटा राजेन्द्र गोवा घूमने गया हुआ है। ग्रामीणों ने बेटे को फिलहाल घटना की जानकारी दे दी है और वह मौके के लिए रवाना हो गया है। बहरहाल मृतक के घर के आस-पास सन्नाटा छाया हुआ है और गांव में मातम का माहौल है। मृतक एएसआई टीकाराम मीणा किसान परिवार से हैं। उसके करीब पांच बीघा खेती बताई जा रही है। ग्रामीण फिलहाल डेडबॉडी आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed