{"_id":"63138744812f1e503d5c2c17","slug":"firing-in-tonk-miscreant-shot-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुरानी रंजिश के लेकर फायरिंग, बदमाश ने दूसरे अपराधी को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुरानी रंजिश के लेकर फायरिंग, बदमाश ने दूसरे अपराधी को मारी गोली, घायल
Sat, 03 Sep 2022 10:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:26 PM IST
सार
शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक बदमाश ने एक साथी के साथ बाइक पर आकर घटना को अंजाम दिया। घायल होने वाला युवक भी बदमाश ही है। दोनों के बीच चल रही पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले के बनेठा कस्बे में आपसी रंजिश में एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बदमाश युवक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बनेठा अस्पताल ले गई। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे टोंक रेफर कर दिया गया। आरोपी एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी समेत अन्य प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बनेठा थाना प्रभारी भंवर लाल मीणा ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे बनेठा कस्बे के जागा का पाड़ा में एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घायल को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां से उसे टोंक रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश सागर मल माली (25) बनेठा का है। बदमाश की चलाई गोली उसकी जांघ में लगी है। टोंक के सआदत अस्पताल में उसक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश आशाराम माली ने एक साथी के साथ बादक पर आकर घटना को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन