फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing between police and cow smugglers in bharatpur

राजस्थान: पुलिस और गौ-तस्करों के बीच फायरिंग, 22 गोवंश मुक्त कराए, 3 गाड़ियों में मरे मिले

Mon, 24 Jan 2022 03:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 03:13 PM IST
सार

तस्करों से मुक्त कराए गए गोवंश को गौशाला में भेज दिया गया है, पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है

विज्ञापन
Firing between police and cow smugglers in bharatpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले में गोवंश की तस्करी कर रहे तस्करों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के बाद 25 गोवंश मुक्त कराए गए। सभी को दो टाटा गाड़ियों में भरा गया था, जगह कम होने और दबने के कारण तीन गोवंश की मौत हो गई। वहीं अन्य गोवंश को गौशाला भेज दिया गया। पुलिस फरार तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि गोवंश से भरी दो गाड़ियां गोविंदगढ़ की तरफ से आने की सूचना मिली थी। सीकरी थाना एएसआई बने सिंह मय जाब्ता और क्यूआरटी टीम ने कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान दो टाटा गाड़ी गोविंदगढ़ की तरफ से आती हुई दिखाई दीं। रुकने का इशारा करने पर गाड़ियों में सवार तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और तस्करों के पीछे लग गई। खुद को घिरा देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले।  दोनों गाड़ियों से 3 मृत सहित 25 गोवंश मिले हैं। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त की तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed