{"_id":"62b887a6c0b09412af2443ec","slug":"fire-in-three-factories-in-churu-sardar-shahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तीन फैक्ट्रियों में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, 10 करोड़ के नुकसान का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तीन फैक्ट्रियों में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, 10 करोड़ के नुकसान का अंदेशा
Sun, 26 Jun 2022 09:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:51 PM IST
सार
चूरू के सरदार शहर के नवीन आर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग हवा के कारण दो अन्य फैक्ट्रियों में भी फैल गई। आगजनी में करीब दस करोड़ रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन घंटे बाद आग पर पाया गया काबू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सरदार शहर के विकास क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक तीन फैक्ट्रियों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी में करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड, पुलिस और प्रशासन को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर 2 फायर बिग्रेड, पुलिस और नगर पालिका प्रशासन सहित सैकड़ों मजदूर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाने में प्रयास किया। लेकिन, आग लगातार विकराल होती जा रही थी। इसके बाद रतनगढ़, तारानगर और चुरू से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के अनुसार छगनलाल जांगिड़ की नवीन आर्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण पास ही स्थित संजय सैनी की साईं इंडस्ट्रीज व नंदलाल जांगिड़ की विकास हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण धीरे-धीरे इसने भयंकर रूप ले लिया था। आगजनी से करीब दस करोड़ रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन