Rajasthan : प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर, आगरा जा रही मालगाड़ी में सुलगा कोयला
धौलपुर स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने पानी का छिड़काव कर सुलगे कोयले को ठंडा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं पिछले दो दिनों से धौलपुर का पारा 44 डिग्री के पार है। इस भीषण गर्मी में सोमवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। ग्वालियर से आगरा जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में अचानक धुंआ उठने लगा।
चंबल रेलवे पुल पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने मालगाड़ी से धुंआ निकलते देखा। जिसके बाद उन्होंने फौरन धौलपुर रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कोयले से भरी मालगाड़ी को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कोयले पर पानी डालकर आग बुझाई। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।