फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out while filling gas in a car on Sahwa Road in Churu

Churu: साहवा रोड पर कार में गैस भरते समय लगी आग, दर्जनों इलेक्ट्रिक स्कूटी-कार जलकर हुई राख, मौके पर भीड़ जमा

Thu, 17 Apr 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Apr 2025 06:00 PM IST
सार

Churu: हादसे में दुकान के पास स्थित एक पुस्तक विक्रेता की दुकान भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई। हालांकि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए समय रहते किताबों और अन्य सामान को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

विज्ञापन
Fire broke out while filling gas in a car on Sahwa Road in Churu
आग से जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुरू जिले के तारानगर में साहवा रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में कार में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। चंद ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धूं-धूं कर जलने लगी। आग की चपेट में आकर दुकान में रखी दर्जनों इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक हो गईं। साथ ही एक बाइक और एक अन्य कार भी आग की लपटों में आकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि उसने पास की दो से तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका थादुकान के अंदर रखा सारा सामान और बाहर खड़े वाहन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: रणथंभौर में कार्तिक की बाघ के हमले में मौत नहीं 'हत्या' है...कब तक सहेगा राजस्थान? डोटासरा का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दुकान के पास स्थित एक पुस्तक विक्रेता की दुकान भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई। हालांकि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए समय रहते किताबों और अन्य सामान को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। गनीमत यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना दुकान में मौजूद एक भरा हुआ गैस सिलेंडर भी विस्फोट कर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय यह क्षेत्र अपेक्षाकृत खाली था, वरना आमतौर पर यहां स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साहवा रोड पर कई ऐसी दुकानें हैं, जहां अवैध रूप से वाहनों में गैस भरी जा रही है। यह हादसा इसी लापरवाही का परिणाम है। बावजूद इसके, प्रशासन इस ओर कोई गंभीर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे भविष्य में और भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed