फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out in two houses in Dholpur seven-year-old girl burnt alive

Rajasthan: धौलपुर में दो घरों में लगी आग, सात साल की मासूम बच्ची जिंदा जली, लाखों रुपए का सामान भी खाक

Sun, 21 May 2023 06:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 May 2023 06:30 PM IST
सार

धौलपुर में दो मकानों में आग लग गई, हादसे में एक सात साल की बच्ची जिंदा जल गई। वहीं, घरों में रखा करीब आठ लाख रुपये का सामान भी जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in two houses in Dholpur seven-year-old girl burnt alive
दो घंटे बाद आग पर पाया जा सका काबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के अतरोली गांव में रविवार दोपहर अचानक कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में घर में मौजूद एक 7 साल की मासूम जिंदा जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को आग से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक बच्ची को बाहर निकाला गया वह पूरी तरह से जल गई थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


दिहोली थाने के हेड कांस्टेबल  योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि अतरोली गांव में  सूखा लोधी और उसके भाई मुकेश लोधी के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि मकान के अंदर मासूम गिरजा (7) पुत्री मुकेश घर के अंदर मौजूद है।  कांस्टेबल ने कंबल ओढ़ कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। आग पर काबू पाने के बाद मासूम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


आग लगते ही दो बच्चे बाहर निकले, बची जान 
हेड कांस्टेबल योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस दौरान घर में लगी आग उस समय उसमें तीन बच्चे मौजूद थे। दो बच्चों को मुकेश ने समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी एक बेटी आग की लपटों के बीच फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2 घंटे में पाया आग पर काबू
रविवार दोपहर करीब 12 बजे लगी आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। घर में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे में पीड़ित के घर में रखा करीब 8 लाख रुपये का घरेलू सामान और अनाज भी जलकर खाक हो गया। पुलिस आग के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित के नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed