{"_id":"63d4af06c01f200959776932","slug":"fire-broke-out-in-number-plate-shop-on-kachari-road-in-ajmer-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर के कचहरी रोड पर नंबर प्लेट की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर के कचहरी रोड पर नंबर प्लेट की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान
Sat, 28 Jan 2023 10:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:43 AM IST
सार
अजमेर के कचहरी रोड स्थित एक नंबर प्लेट की दुकान में बीती रात में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे प्लास्टिक के सामान के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अजमेर के कचहरी रोड स्थित अजमेर नंबर प्लेट की दुकान में रात में अचानक आग लग गई। कुछ समय में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान वह मशीनें जलकर राख हो गईं। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दुकान मालिक रात में 9:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था, उसके बाद अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से दुकान में रखे प्लास्टिक के सामान ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि रात में सभी दुकानें बंद थी वह यातायात की आवाजाही कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दुकान मालिक, क्लॉक टावर थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग लगने के कारण दुकान मालिक को चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित अजमेर नंबर प्लेट की दुकान में आग लगने की सूचना पड़ोसी दुकानदार ने मालिक दीपक लालवानी का दी। जब तक वो पहुंचे आग ने विकराल रूप ले लिया था। लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। हड़कंप मचते ही क्लॉक टावर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। गनीमत ये रही कि अन्य दुकानों पर कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का प्रथम दृश्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि क्लॉक टावर व अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन