{"_id":"647787b34e61fdf29d067d65","slug":"fire-broke-out-in-jodhpur-restaurant-firefighters-brought-it-under-control-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर के BJS इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान रेस्तरां में लगी आग, दमकलों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर के BJS इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान रेस्तरां में लगी आग, दमकलों ने पाया काबू
Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
सार
जोधपुर के मशहूर BJS इलाके के शक्ति नगर में एक रेस्तरां में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते रेस्तरां धूं-धूं कर जलने लगा। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर की BJS कॉलोनी के शक्ति नगर में दावत रेस्तरां के टॉप फ्लोर में अचानक आग लग गई। इस दौरान रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। पार्टी मना रहे युवा दौड़कर नीचे की ओर भागे गए।
विज्ञापन
इस बीच टॉप फ्लोर पर लगी आग ने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा रेस्तरां आग की चपेट में आ गया। टॉप फ्लोर होने के चलते धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तक तक रेस्तरां पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन