fire accident: चूरू में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सारा माल जलकर खाक
चूरू में कपड़े की दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव साहवा के मुख्य बाजार में एक रेडीमेट कपड़ो की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर साहवा एसएचओ सुरेश कस्वां मय जाब्ते पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से समय रहते आग पर पानी डालकर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास और भी कई कपड़ों की दुकानें थी।
वहीं आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दुकान में कितना नुकसान हुआ, इसका भी आंकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना को लेकर गुरुवार सुबह तक साहवा थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।